Rcom की एक और कंपनी ने दिवालिया घोषित करने के लिए किया आवेदन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने बुधवार को कहा कि उसकी अनुषंगी जीसीएक्स ने अमेरिका में दिवाला संरक्षण आवेदन कंपनी की मंजूरी लिये बिना ही दाखिल किया है। आरकॉम की बी2बी इकाई जीसीएक्स ने अमेरिका की दिवाला संहिता के चैप्टर 11 के तहत स्वैच्छिक रूप से दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया है।

आरकॉम ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जीसीएक्स में वित्तीय संकट था। हालांकि, चैप्टर 11 के तहत दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन करने का फैसला जीसीएक्स के प्रबंधन ने कंपनी की मंजूरी के बिना किया है।

इसे भी पढ़ें: सिटाडेल इंटेलीजेंट सिस्टम्स लिमिटेड ने मुंबई में दूसरी विनिर्माण इकाई शुरू करने की घोषणा की

जीसीएक्स ने 15 सितंबर को घोषणा की थी कि उसने अमेरिका की दिवाला संहिता में चैप्टर 11 के तहत स्वैच्छिक रूप से दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया है। जीसीएक्स ने दावा किया उसके 75 प्रतिशत से अधिक ऋणदाताओं ने इस योजना का समर्थन किया है। इस योजना के तहत जीसीएक्स के सीनियर सिक्योर्ड नोटधारक कंपनी के मालिक बन जाएंगे और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नया कर्ज उपलब्ध कराएंगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया