प्रदूषण से ‘जंग’ में दिल्ली सरकार का एक और कदम, शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू किया एप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सरकार सभी को इस अभियान में शामिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के बिना कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सकता। 

इसे भी पढ़ें: राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को राहत, आपराधिक मानहानि मामले में किया बरी

केजरीवाल ने कहा कि लोग कूड़ा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल इत्यादि जैसी प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की तस्वीर खींचकर या उसका वीडियो बनाकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐप उस स्थान का पता लगाकर संबंधित विभाग को इसकी सूचना देगा ताकि समय रहते निवारण किया जा सके। केजरीवाल ने कहा, “हमने हर प्रकार की शिकायत के लिए सख्त समयसीमा तय की है। शिकायत का निपटारा करने के बाद संबंधित विभागों को भी तस्वीर अपलोड करनी होगी।” ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी