जहांगीपुरी हिंसा के मास्टरमाइंड अंसार का TMC कनेक्शन? बीजेपी का दावा- शुभेंदु अधिकारी की कार पर हमला करने वालों में था शामिल

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2022

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी अंसार और असलम भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके साथ हीं अंसार की कुंडली खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस ने बंगाल पुलिस से भी संपर्क किए जाने की खबर है। लेकिन अब जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी अंसार को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बंगाल चुनाव के वक्त नंदीग्राम से ममता बनर्जी को चुनौती देने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की कर पर हमला करने के पीछे भी अंसार शेख का हाथ था। रिपब्लिक बांग्ला ने पिछले साल की घटना का एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि वीडियो में दिख रहा आसमानी नीली शर्ट वाला शख्स असल में अंसार शेख है। पश्चिम बंगाल भाजपा नेताओं ने कहा है कि अंसार शेख के हल्दिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 से टीएमसी पार्षद शेख अजीजुल रहमान के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा से सनातनी सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश का खुलासा, NRC जरूरी: गिरिराज

हालांकि, टीएमसी ने अंसार शेख के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। अजीजुल रहमान ने यह भी कहा कि वह अंसार को स्थानीय निवास के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। यह उल्लेखनीय है कि अंसार शेख पूर्वी मिदनापुर जिले के औद्योगिक शहर हल्दिया में एक आलीशान हवेली का मालिक है।  

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट