डोपिंग मामले में महिला खिलाड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई, 4 साल का लगा प्रतिबंध

By अनुराग गुप्ता | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी डोपिंग मामले में दोषी पाई गई है। जिसके बाद उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। आप लोगों को याद हो तो इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम डोपिंग मामले में आया था। जिसके बाद उन पर आठ महीने का प्रतिबंध लगा था। हालांकि पृथ्वी शॉ की अब वापसी हो चुकी है लेकिन अब डोपिंग मामले में महिला खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।  

डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने बताया कि मध्य प्रदेश की तरफ से खेलने वाली अंशुला राव ने अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए जानबूझकर प्रतिबंधित दवा का सेवन किया। अंशुला राव ने पिछली बार बीसीसीआई के अंडर-23 टी20 महिला टूर्नामेंट 2019-20 में भाग लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला राव को प्रतिबंधित पदार्थ एनाबोलिक स्‍टीरॉयड 19-नोरैंड्रोस्‍टेरोन का सेवन करने का दोषी पाया गया है। इससे पहले भी 14 मार्च 2020 को बड़ौदा में उन्‍हें इस पदार्थ का सेवन करने का दोषी पाया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने वनडे में डेब्यू में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनीं 

अंग्रेजी समाचार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक महिला खिलाड़ी अंशुला राव के दो सैंपलों को जांच के लिए बेल्जियम भेजा गया था। जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था। वहीं अंशुला राव ने अपने बचाव में कहा कि डोप टेस्ट और नाडा द्वारा लगाए गए आरोप के बीच लगभग 4 महीने का समय हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बी सैंपल की जांच के लिए करीब 2 लाख रुपए देने को कहा गया। यह अनुचित व्यवहार है।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान