शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन सुरक्षा को खतरा: विजय गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने शाहीन बाग में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन को ‘‘सुरक्षा के लिए खतरा’’ बताया और कहा कि यह गुमराह लोगों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। पिछले साल 15 दिसंबर को जामिया नगर में सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शन के ठीक बाद यह प्रदर्शन शुरू हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी प्रत्याशी भले कमजोर लग रहे हों, लेकिन केजरीवाल को मिलेगी तगड़ी टक्कर

दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने सुरक्षा खतरे को बड़ा बनने से रोक दिया है। गोयल ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण इलाके में करोड़ों रुपये का कारोबार और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रमुख खबरें

लखनऊ में CM Yogi की पीसी, विपक्ष से पूछा- हार के बाद आयोग को दोष देना कितना सही?

Petronet LNG: बोर्ड निदेशकों को मुनाफे से एक प्रतिशत कमीशन देने के प्रस्ताव पर मांगी मंजूरी

Gaya Ji में Pind Daan का पूरा बजट: Train टिकट, होटल स्टे और पूजा फीस की डिटेल

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति