महबूबा की तालिबान से जुड़ी टिप्पणी भारत विरोधी और बेतुकी: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

हमीरपुर (हिप्र)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के उस बयान को ‘भारत विरोधी’ और ‘बेतुका’ करार दिया है जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जे का हवाला दिया था। ठाकुर ने यहां रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पीडीपी और उसके सहयोगी सत्ता से बाहर होने और अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 हटाये के कारण परेशान चल रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भाजपा की सरकार में विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा ने शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान से सबक लेना चाहिए जहां तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया और अमेरिका को भागने पर मजबूर किया। महबूबा मुफ्ती ने साथ ही सरकार से जम्मू-कश्मीर में बातचीत करने और 2019 में रद्द किए गए विशेष दर्जे को वापस करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन