Lok Sabha में Anti-Paper Leak, Rajya Sabha में Vande Mataram बिल पास; हंगामे से संसद ठप

By अंकित सिंह | Jul 29, 2026

बुधवार को लोकसभा में 'एंटी-पेपर लीक बिल' पर राहुल गांधी के भाषण के दौरान काफी हंगामा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों पर पैलेट चलाने का आदेश दिया था। NDA नेताओं ने उनकी बातों पर कड़ी आपत्ति जताई और उनसे माफ़ी की मांग की। हंगामे के कारण स्पीकर को कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो इसे दो मिनट के भीतर ही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद, लोकसभा ने 'एंटी-पेपर लीक बिल' को ध्वनि मत से पारित कर दिया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बीच 'वंदे मातरम बिल' भी पारित हो गया।

इसे भी पढ़ें: गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार, 29 जुलाई को पुलिस की ज्यादतियों को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बार-बार यह साफ़ किया गया कि कोई गोली नहीं चलाई गई; सिर्फ़ आँसू गैस का इस्तेमाल किया गया। ऐसा आदेश देने का अधिकार मजिस्ट्रेट के पास होता है, मंत्री के पास नहीं। 

सरकार ने जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक बुधवार को लोकसभा में किया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। 

राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा में बुधवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की नीति के कारण राष्ट्रगीत का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के विरोध का मतलब ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग’’ के मनोबल को बढ़ाना है। उच्च सदन में राय ने यह बात राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कही। उनके जवाब के बाद सदन ने इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के Idiot और Andhbhakt बयान पर Lok Sabha में हंगामा, BJP की जताई आपत्ति

राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कुछ सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान यातायात जाम, सरकारी स्कूलों में खेल के मैदानों की स्थिति और खाली पड़ी जमीनों में सौर ऊर्जा उत्पादक संयंत्र लगाने संबंधी मुद्दे उठाए और सरकार से इनके समाधान की मांग की। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट