मुंडे और खडसे की नाराजगी के बाद बोले पाटिल, BJP विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

सोलापुर। एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’’ सहन नहीं की जाएंगी। पाटिल दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के उपलक्ष्य में पर्ली में गुरुवार को आयोजित एक रैली में पंकजा मुंडे और खडसे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था। पाटिल ने कहा, ‘‘अब से, पार्टी विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी।’’ गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा द्वारा पर्ली में आयोजित रैली में पाटिल स्वयं मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: 80 घंटे की सरकार पर खडसे का बयान, बोले- समय-समय पर होता रहता है चमत्कार

पाटिल ने सोलापुर में कहा कि उन्हें कई लोगों ने पर्ली रैली में शामिल न होने की सलाह दी थी और कहा था कि उन पर ‘‘अंडे फेंके जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर कुछ हद तक दुखद है, लेकिन यदि मैं पर्ली रैली में शामिल नहीं होता तो स्थिति और तनावपूर्ण होती। संवाद ने कई चीजें आसान कर दीं।’’

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना