जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी सेना का अभियान, अब तक 7 जवान शहीद, लश्कर के कमांडर को घेरा

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2021

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, "मेंढर उपमंडल के नर खास जंगल के सामान्य क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियान में गुरुवार की शाम के समय सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस बीच एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) लापता हो गया।

 सेना का आतंक-रोधी अभियान नागरिकों की हत्या के बाद जारी है। अब तक जंगलों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 7 जवान शहीद बो चुके हैं।  

 वहीं आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में फंस गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की शिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 47 की मौत

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर