मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत भेजना चाहता है एंटीगुआ-बारबुडा का मंत्रिमंडल!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

नयी दिल्ली। एंटीगुआ एंड बारबुडा के मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हुआ है कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत प्रत्यर्पित किए जाने को तरजीह देगा। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। स्थानीय खबरों में मंत्रिमंडल की बैठक के ब्यौरे प्रकाशित किए गए। इसमें कहा गया कि बुधवार को हुई बैठक में जिन मामलों पर चर्चा हुई उनमें से एक ‘‘चोकसी से संबंधित मामला’’ भी था।

इसे भी पढ़ें: शिरोमणि अकाली दल का आरोप, कांग्रेस सरकार कोविड-19 टीके निजी अस्पतालों को बेच रही

निकोलस ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने संबंधी परिस्थितियों के बारे में मंत्रिमंडल को जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि चोकसी 23 मई को रहस्यमयी परिस्थितियों में एंटीगुआ ऐंड बारबुडा से लापता हो गया था। बाद में उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था। बाद में, डोमिनिका की अदालत में चोकसी के वकीलों ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस: पुणे के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उबरे लोगों की जांच के आदेश

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं