लाल किले से प्राचीन वस्तुएं गायब, झांकियां क्षतिग्रस्त मिलीं: प्रह्लाद पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां क्षतिग्रस्त मिली हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों का एक समूह लालकिले में दाखिल हो गया था। पटेल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सभी झांकियों को लाल किले के परिसर में रखा जाता है। सात से 15 दिन तक लोग इन्हें देखने के लिये आते हैं। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने देखा कि वे क्षतिग्रस्त हैं। इनमें संस्कृति मंत्रालय की झांकी और राम मंदिर की झांकी शामिल है। वास्तव में सभी झांकियां क्षतिग्रस्त थीं। 

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद प्रशासन ने किसानों से UP गेट खाली करने को कहा, राकेश टिकैत बोले- वह आत्महत्या कर लेंगे... 

उन्होंने कहा कि बाहर की लाइटें नष्ट कर दी गई हैं। सूचना केन्द्र का पहला तल क्षतिग्रस्त है। जिस स्थान पर हमेशा झंडा लगा रहता है, वहां पीतल की प्राचीन वस्तुएं रखी रहती हैं। बेहद सुरक्षित तथा महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस जगह पर से दो वस्तुएं गायब हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल तथा अवशेष अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे