Anupam Kher के ऑफिस में चोरी, मुंबई पुलिस ने पैसे और फिल्म निगेटिव चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2024

अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी के मामले में ताजा घटनाक्रम में मुंबई पुलिस ने माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सीरियल चोर हैं। ये दोनों ऑटो में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में घूमते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिस दिन उन्होंने अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी की, उसी दिन उन्होंने विले पार्ले इलाके में भी चोरी की।


अनुपम खेर ने जानकारी साझा की

 उनके कैप्शन में लिखा "कल रात मेरे वीरा देसाई रोड स्थित कार्यालय में दो चोरों ने मेरे कार्यालय के दो दरवाजे तोड़ दिए और अकाउंट डिपार्टमेंट से पूरी तिजोरी (जिसे वे शायद नहीं तोड़ पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव चुरा लिए जो एक बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने एक एफआईआर दर्ज की है। और पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि चोर बहुत जल्द पकड़े जाएंगे। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में, वे दोनों सामान के साथ एक ऑटो में बैठे देखे जा सकते हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। यह वीडियो मेरे कार्यालय के लोगों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!" 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने फिल्म 'हमारे बारह' के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अनुपम खेर के कार्यालय में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 454,457,380 के तहत मामला दर्ज किया।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद