Anupam Kher ने चोरों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने इस सप्ताह की शुरुआत में उनके कार्यालय में हुई चोरी के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ने में ‘‘तत्परता’’ दिखाने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों के प्रति रविवार को आभार व्यक्त किया। इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा था, ‘‘कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले कार्यालय में दो चोरों ने दरवाजों को तोड़ा और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। 

खेर ने दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की तस्वीर साझा कर कहा, ‘‘मेरे कार्यालय में घुसने वाले, मेरी तिजोरी चुराने वाले और ‘‘मैनें गांधी को नहीं मारा’’ फिल्म के नेगेटिव चुराने वाले दोनों चोरों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता और सराहना।’’ एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से खेर के कार्यालय से चुराए गए सामान का एक हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Vedanta Q1 Profit: वेदांता का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 71.8% बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये हुआ

Gig Workers को श्रम संहिता से मिलेगी सामाजिक सुरक्षा: Mansukh Mandaviya

Share Market में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 274 अंक बढ़कर 77,928 पर बंद

Share Market में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 274 अंक चढ़कर 77,928 पर हुआ बंद