Anurag Kashyap और Hansal Mehta ने बांधें Kangana Ranaut की तारीफों के पुल, अभिनेत्री ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

By एकता | Sep 17, 2023

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और अभिनेता जीशान अयूब ने अभिनेत्री कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। एक न्यूज पोर्टल पर बातचीत के दौरान दोनों ने कंगना के तारीफों के पुल बांधे हैं। इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए अयूब ने कहा, 'एक समय था जब एक अभिनेता के रूप में कंगना श्रेष्ठ थीं।'  अभिनेता की बात को बीच में काटते हुए कश्यप ने कहा, 'वह बेहतरीन अदाकारा हैं। जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है। उसके पास अन्य समस्याएं भी हैं। हालाँकि, जब उसकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उससे यह नहीं छीन सकता।' बता दें, अनुराग ने कंगना के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। वहीं अयूब ने अभिनेत्री के साथ फिल्म तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका में काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff से लेकर Sunny Leone और नेहा कक्कड़ सहित इन टॉप बॉलीवुड सितारों की बढ़ सकती है मुश्किलें? सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ED भेजेगी समन

कंगना रनौत ने खुद को बताया GOAT

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग कश्यप, जीशान अयूब और हंसल मेहता की वीडियो लगायी, जिसमें वह अभिनेत्री की तारीफ़ कर रहे हैं। कंगना ने तीनों का शुक्रिया किया और फिर खुद की तारीफ में एक और स्टोरी लगायी। इस स्टोरी में अभिनेत्री ने लिखा, 'ये बात पे सब सहमत हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग। एक तो मैं बहुत बदतमीज़ हूँ। दूसरी हिंसक और अतिवादी भी हूँ, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा भी मुझे पसंद करती है। तीसरी थोड़ी बिगड़ी हूँ और बहुत ज़िद्दी हूं। चौथी भयंकर वाली टैलेंटेड मतलब G.O.A.T प्रकार। इसको कहते हैं बैटमैन.. वही हूं मैं।' काम के मोर्चे पर, कंगना रनौत जल्द ही 'इमरजेंसी', 'तेजस' और 'मणिकर्णिका 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त