अनुराग कश्यप का खुलासा! कॉलेज में साथ पढ़ने के बाद भी आज तक क्यों नहीं किया शाहरुख खान के साथ काम

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2020

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने एक ही कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की और तब से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच लंबी दोस्ती होने के बावजूद भी आजतक दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। आखिर ऐसा वो क्या कारण है किसके कारण इन दोनों ने साथ काम नहीं किया। एसआरके के साथ काम करने की योजना के बारे में, अनुराग ने कथित तौर पर एक न्यूज पोर्टल को बताया कि एसआरके यूनिवर्सिटी में उनके सीनियर थे और  उस वक्त भी और आज भी वह उनकी मदद करने वाले बड़े भाई की तरह हैं। 

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन पर दिशा पटानी को एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने ऐसे खास अंदाज से किया विश, क्या कम हो रही हैं दूरियां

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान वर्तमान समय में लॉकडाउन के कारण घर पर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। जरूरी काम को भी शाहरुख खान घर से निपटा रहे हैं साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी फी एक्टिव दिखाई पड़ रहे हैं।

 

काम के मोर्चे पर बात करें तो पिछले दो साल से शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आये हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। कहा जा रहा हैं कि शाहरुख खान को अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में एक विशेष कैमियो रोल में देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुपरस्टार को अपने अगले पूर्ण बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा करना बाकी है।

प्रमुख खबरें

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी

Rahul Gandhi Birthday: अमेठी से लेकर Leader of Opposition तक, 56 साल में कितना बदला Political Career

Explained RTGS Fraud | Naresh Gujral से 7 करोड़ की हाईटेक साइबर ठगी! हैकर्स ने फोन हैक कर बदला कॉन्टैक्ट नंबर, जानें कैसे हुआ यह VVIP स्कैम