अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत से किया चीन पर चढ़ाई करने का आग्रह! मिला ये करारा जवाब

By रेनू तिवारी | Sep 18, 2020

एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हर बात का सीधा जवाब दे रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपने आपको राष्ट्रवादी कहा है। कंगना ने कहा कि वह किसी के सामने घुटने नहीं टेकने वाली। अब कंगना के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने जवाब दिया है। अनुराग कश्यप ने कहा कि अगर इतनी ही देशभक्त हो तो चीन पर चढ़ाई कर दो आपके घर से बस कुछ ही दूर हैं। एक जमाने में कंगना रनौत के दोस्त रहे अनुराग कश्यप को कंगना ने करारा जवाब दिया हैं। जवाब में कंगना ने अपनी बात बहुत ही आदर के साथ व्यगांत्म रूप से कही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'नंगा नाच' करने वाले कमेंट पर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो 

कंगना रनौत ने एक ट्वीट करके अपने बारे में लिखा-मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद ।

कंगना के इस ट्वीट को रिट्वीट करके हुए अनुराग कश्यप ने लिखा- बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका । तू ना चार पाँच को ले के चढ़ जा चीन पे।देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं । दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का । जा शेरनी। जय हिंद ।

अनुराग कश्यप के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूँ आप अगले ओलंपिक गेम में चले जाना, देश को गोल्ड मडेलस चाहिए... हा हा हा। यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे ।

अनुराग ने फिर से कंगना के इस ट्वीट का जवाब दिया है उन्होंने लिखा है तेरी ज़िंदगी ही अब metaphor हो गयी है बहन।हर कही बात भी metaphor है।हर इल्ज़ाम metaphor है। इतना metaphor दे  मारा है तुमने Twitter पे कि जनता,बेरोज़गारी generator को तुम्हारा dialogue राइटर कहने लग गयी है।जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा improvise करती हो।

आगे देखते हैं कि अब कंगना क्या रिप्लाई करती हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये