Anurag Thakur ने फिर की राहुल गांधी से माफी की मांग, बोले- झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है

By अंकित सिंह | Mar 17, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बवाल कम होने का नाम नही ले रहा है। भाजपा लोकतंत्र पर उनके बायन को लेकर इनसे माफी की मांग कर रही है। यह मुद्दा संसद में भी उठ रहा है। इन सब के बीच एक बार बार फिर से भाजपा ने राहुल से मांफी की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके बयान पर प्रहार करते हुए कहा कि जैसा कल कहा(राहुल गांधी ने) कि दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि सही मायने में ये दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं क्योंकि जिस सदन का वो हिस्सा हैं उसको ही बदनाम करने और उसके बारे में झूठ फैलाने का काम वो विदेशी धरती पर करते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: BJP Vs Congress: JP Nadda पर खड़गे का पलटवार, पूछा- क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?


अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे। झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है। उनको बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश कह रहे हैं कि आओ और हमारी मातृभूमि पर हस्तक्षेप करो। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्प ले कि हमारी मातृभूमि का अपमान करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता को इस क्षेत्र से बिल्कुल भी समर्थन नहीं मिलेगा। वहीं, राहुल को घेरते हुए आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Nadda ने राहुल गांधी को बताया राष्ट्रविरोधी, खड्गे ने किया पलटवार


हालंकि, कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ ने कहा कि वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!