BJP Vs Congress: JP Nadda पर खड़गे का पलटवार, पूछा- क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?

kharge to media
ANI
अंकित सिंह । Mar 17 2023 12:35PM

भाजपा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। इसी के जवाब में खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं?

लोकतंत्र पर राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान पर बवाल जारी है। भाजपा उपपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर आज निशाना साधा। अप इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार किया है। खड़गे ने कहा कि वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर सवाल किया कि क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? दरअसल, नड्डा ने आज कहा था कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की खिंचाई की, कहा- वह 'राष्ट्र-विरोधी टूलकिट' का हिस्सा हैं

भाजपा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। इसी के जवाब में खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? उन्होंने कहा कि खुद नरेंद्र मोदी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। अगर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला तो वो सारी बातें जरूर बताएंगे इसलिए वो डर रहे हैं। वे उन्हें सदन में क्यों बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: कैम्ब्रिज में बयान देकर बीजेपी के निशाने पर राहुल, ऑक्सफोर्ड का बुलावा वरुण ने ठुकराया, कहा- विदेश में सरकारी नीतियों की आलोचना सही नहीं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है? उन्होंने कहा था कि किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़