अनुराग ठाकुर का दााव, UP की तरह हिमाचल चुनाव में भी ‘आप’ नहीं खोल पाएगी अपना खाता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) अपना खाता नहीं खोल पाएगी। यहां चंबा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को 403 में से एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उप्र में आप को ज्यादातर सीट पर अपनी जमानत गंवानी पड़ी। मंत्री ने कहा कि आप को हिमाचल प्रदेश में भी इसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा और वह एक भी सीट नहीं जीत सकेगी। इस साल के अंत तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: UP- उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी हिमाचल में भी वही करिश्मा दोहराने के प्रयास में लगी, 1 महीने में तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा

‘आप’ का नाम लिए बगैर ठाकुर ने पूछा कि एक ऐसी पार्टी जिसके प्रदेश अध्यक्ष, संयोजक महासचिव और महिला शाखा की प्रमुख पार्टी छोड़ चुकी हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्व की संप्रग सरकार में बिना किसी कारण के वर्ष 2004 और 2014 के बीच मुद्रास्फीति दर 14 फीसदी पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह दर बढ़ने का कारण मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते आपूर्ति शृंखला का बाधित होना है। 

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव