UP- उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी हिमाचल में भी वही करिश्मा दोहराने के प्रयास में लगी, 1 महीने में तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा

Nadda
@BJP4India
अभिनय आकाश । May 13 2022 3:15PM

नड्डा ने 9 से 12 अप्रैल तक शिमला और बिलासपुर और 22 और 23 अप्रैल को कांगड़ा के नगरोटा बगवां और धर्मशाला का दौरा किया था। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुबह कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे धर्मशाला की ओर प्रस्थान किया जहां उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

हिमाचल प्रदेश का इतिहास देखें तो राज्य में हर 5 साल में नई सरकार आती है ऐसे में यहां कांग्रेस की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोटी पलटेगी नहीं तो जल जाएगी, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नतीजों ने बता दिया कि बीजेपी इस फॉर्मूले को ही पलटने की क्षमता ररखते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हिमाचल के दौरे पर हैं। ये एक महीने में उनकी तीसरी यात्रा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: राजकोट में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात में AAP की सरकार बनी तो बुजुर्गो को कराएंगे मुफ्त तीर्थ यात्रा

नड्डा ने 9 से 12 अप्रैल तक शिमला और बिलासपुर और 22 और 23 अप्रैल को कांगड़ा के नगरोटा बगवां और धर्मशाला का दौरा किया था। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुबह कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे धर्मशाला की ओर प्रस्थान किया जहां उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद नड्डा कुल्लू के लिए उड़ान भरी। जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में भाजपा अध्यक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के परिवार से मिलने मंडी जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक दल भाजयुमो कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को भी संबोधित करेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और पदाधिकारी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid: UP कोर्ट के आदेश से पहले शिवसेना के संजय राउत, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से आते हैं। हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से कोई पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा लगातार गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दूसरे राज्यों का भी दौरा कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में वह एक महीने के भीतर दो बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। 9 अप्रैल को नड्डा ने शिमला में रोड शो किया। उसके दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 11 अप्रैल को बूथ कमिटी मेंबर के घर पर नेम प्लेट लगाई और मेरा बूथ सबसे मजबूत कैंपेन की शुरुआत की। इसके बाद फिर 22 अप्रैल को कांगड़ा में पब्लिक मीटिंग की।   

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़