रमीज राजा के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, सही समय का इंतजार करें, भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है

By अंकित सिंह | Nov 26, 2022

2023 का एशिया कप पाकिस्तान में होना है। हालांकि, भारत की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने साफ तौर पर कहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है। तो पाकिस्तान की टीम भी 2023 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी। दरअसल, 2023 का एकदिवसीय विश्वकप भारत में ही होना है। इसी को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि सही समय का इंतजार करें। एक वक्त आएगा जब खेल की दुनिया में भारत बड़ी शक्ति है। 

 

इसे भी पढ़ें: बुरे समय में धोनी ने दिया था कोहली का साथ, कोहली ने फिर शेयर किया माही का मैसेज


अपने बयान में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सही समय का इंतजार करें। भारत खेल की दुनिया में एक बड़ी शक्ति है और कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है। आज शायद कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता। आपको बता दें कि पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने भी बड़ा बयान देकर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि भारत की टीम एशिया कप 2023 के लिए अगर पाकिस्तान नहीं आती है तो इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तान की टीम भारत नहीं जाती है तो वहां विश्व कप देखेगा ही कौन? उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान आता है तो ही पाकिस्तान विश्व कप में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारी टीम भी मजबूत है। 

 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप 2023 को रद्द करने की उठने लगी मांग, पूर्व पीएम इमरान खान पर हुए हमले से जुड़ा है मामला


दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके साथ ही एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाने की उन्होंने बात कही थी। पूरे बवाल के बीच अब बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोजर बिन्नी का भी बयान आ गया था। उन्होंने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे को लेकर साफ तौर पर कहा है कि यह हमारे हाथ में नहीं है। हम यह नहीं कह सकते कि हमारी टीम को कहां जाना है। बिन्नी ने कहा कि अगर हम देश छोड़ते हैं या अन्य देश को जाते हैं या फिर कहीं से आते हैं तो हमें सरकार से मंजूरी लेनी होती हैं। अपने दम पर हम यह निर्णय नहीं ले सकते हैं। हमें सरकार पर भरोसा करना होगा।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील