बुरे समय में धोनी ने दिया था कोहली का साथ, कोहली ने फिर शेयर किया माही का मैसेज

virat kohli batting
ANI Image

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्डकप के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली जमकर बल्ले से रन बरसा रहे है। हालांकि कुछ समय पहले तक विराट काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, तब उन्हें हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा था। विराट एशिया कप 2022 के बाद से फॉर्म में लौटे है।

टी 20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि वो महान बल्लेबाज है। अपने बल्ले के जरिए उन्होंने इस वर्ल्ड कप के दौरान कई इतिहास रचे है। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में भी विराट का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि विराट को इस स्तर पर पहुंचने से पहले काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि विराट कोहली बीते कुछ वर्षों से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। मगर एशिया कप 2022 से पहले उन्होंने एक महीने का रेस्ट किया और दमदार वापसी की। इसके बाद से विराट ने अपने सभी आलाचकों का मुंह अपने बल्ले से निकल रहे रनों से बंद कर दिया है। फॉर्म में ना रहने के कारण विराट की आलोचना करने वाले लोग ही अब विराट की तारीफों के पुल बांध रहे है। इसी बीच विराट कोहली ने अपने बुरे दिनों को फिर से याद किया है।

कोहली ने बुरे समय में साथ देने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अपने अच्छे समय में याद किया है। विराट कोहली ने हाल ही में धोनी को लेकर शानदार बात कही है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। विराट ने एक बार फिर याद किया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने करियर के लो समय में उन्हें हिम्मत बंधाने के लिए मैसेज भेजा था। कोहली ने बताया था कि कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ धोनी ने ही मैसेज कर हिम्मत ना हारने की हिदायत दी थी। धोनी ने मैसेज में लिखा था कि जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है तो आपको मजबूत व्यक्ति के तौर पर ही देखते है। लोग ये भी नहीं पूछते की आप कैसा महसूस कर रहे है। धोनी के इस मैसेज पर विराट ने कहा था कि इस मैसेज के बाद मैंने सोचा की ये सही बात है। मुझे हमेशा आत्मविश्वासी, मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति के तौर पर देखा गया है। 

नहीं लगा था 2019 के बाद शतक

बता दें कि वर्ष 2019 के बाद से ही विराट कोहली काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्होंने किसी भी मैच में कोई खास कमाल अपने बल्ले से नहीं दिखाया था, जिस कारण हर तरफ उनकी आलोचना हो रही थी। विराट 2020, 2021 और 2022 के मध्य तक क्रिकेट के मैदान पर जूझते हुए नजर आए है। इस दौरान फैंस, क्रिकेट के दिग्गज समेत अधिकतर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। कई लोगों ने यहां तक कहा था कि विराट में अब क्रिकेट नहीं बचा है। टीम में उन्हें शामिल करने को लेकर भी काफी सवाल खड़े किए जाते थे।

विराट ने इस वर्ष किया कमाल

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में दमदार प्रदर्शन कर वापसी की है। इसके बाद से उनका बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एशिया में कुल पांच मैचों में विराट कोहली ने 276 रन बनाए। इसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने एक शतकीय पारी खेली थी, जिसे देखने के लिए फैंस को तीन वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा था। वहीं एशिया कप के बाद भी विराट का तूफान लगातार जारी है। टी20 वर्ल्डकप में भी विराट कोहली लगातार अपने नाम कई रिकॉर्ड किए जा रहे है। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। विराट ने इस टूर्नामेंट में पांच पारियों में 246 रन बनाए है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़