राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कांग्रेस राज में डबल डिजिट में महंगाई थी, लोगों को मिल रहा मुफ्त अनाज

By अंकित सिंह | Jun 28, 2023

महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हाल में ही सब्जियों और सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का हवाला दिया। इसको लेकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार किया गया है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब महंगाई ज्यादा थी। आज महंगाई कम है। इतना ही नहीं, भाजपा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज भी मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: खस्ताहाल है पाकिस्तान, महंगाई छू रही आसमान, भारत की बुलेट के रफ्तार से भाग रही GDP के आगे पड़ोसी मुल्क के विकास दर ने तो चौंका दिया

राहुल ने क्या कहा

राहुल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि पूंजीपति और जनता से कर वसूलने वाले गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों को भूल गए हैं। टमाटर: ₹140 प्रति किलो, फूलगोभी: ₹80 प्रति किलो, तुअर दाल: ₹148 प्रति किलो, अरहर दाल: ₹219 प्रति किलो और रसोई गैस सिलेंडर ₹1100 से ऊपर। भाजपा सरकार संपत्ति बढ़ाने में लगी हुई है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में हमने महंगाई से राहत देने के लिए गैस की कीमतें कम कीं, गरीबों के खातों में वित्तीय सहायता के लिए पैसे डाले। उन्होंने कहा कि नफ़रत मिटाने, महंगाई, बेरोज़गारी हटाने और समानता लाने का प्रण है भारत जोड़ो यात्रा - भाजपा को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे। 9 साल का एक ही सवाल है! आखिर किसका है ये अमृतकाल?

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमलों के बाद अब Deal के लिए बुरी तरह बेताब है ईरान

The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो

FIFA World Cup रेफरी विवाद पर Collina का पलटवार, कहा- ईमानदारी पर सवाल गलत, किसी का दबाव नहीं

आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक