रायसीना डायलॉग में बोले अनुराग ठाकुर, असीमित आयामों को छू सकता है भारतीय सिनेमा

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायसीना डायलॉग में आज अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के सबसे हुनरमंद लोग उसके छोटे-छोटे शहरों से निकल कर आते हैं। विशेष रूप से अगर बात की जाए खेलकूद और सिनेमा की तो भारत के छोटे और मझोले शहरों ने ही देश को सबसे ज्यादा टैलेंटेड लोग दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने हॉलीवुड मूवी अवतार देखी तो मैंने सोचा कि क्या भारत में भी ऐसी फ़िल्में बन सकेंगी? पर जब मैंने बाहुबली देखी तब मैं आश्वस्त हुआ कि आधुनिक तकनीकों की मदद से भारतीय सिनेमा असीमित आयामों को छू सकता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आगे कहा कि हम पहले से ही हॉलीवुड फिल्मों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं। नई नीति में बदलाव के साथ भारत दुनिया के लिए नया फिल्म निर्माण स्थल हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में बहुत सारे युवाओं को कंटेंड प्रोडक्शन और प्रोडक्शन में आते देखेंगे। ठाकुर ने कहा कि भारत ने अब फिल्मों में तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ, भारत के पास दुनिया को दिखाने और बताने के लिए बहुत कुछ है। भारत एवीजीसी हब, पोस्ट-प्रोडक्शन हब हो सकता है, और मुझे यकीन है कि हम उस दिशा में अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Visit Denial: तेलंगाना के CM Revanth Reddy ने PM Modi पर लगाया राजनीतिक भेदभाव का बड़ा आरोप

CM Dhami in Dehradun: सशक्त बहना उत्सव योजना से Women Empowerment को मिली नई उड़ान, बढ़ा स्वरोजगार

Punjab Election से पहले BJP की बड़ी तैयारी, BL Santhosh करेंगे मैराथन Organizational Meetings की अध्यक्षता

MP के Dhar में पुल से गिरी Tractor Trolley, 1 कांवड़िये की मौत और 21 घायल