हाईकोर्ट के फैसले पर बोले अनुराग ठाकुर, सरकार का दायित्व जनता की सेवा करना है, ना की हिंसा फैलाना

By अंकित सिंह | Aug 19, 2021

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच कलकत्ता हाई कोर्ट में सीबीआई को सौंपी है। इसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। इसी बहाने भाजपा ममता बनर्जी की सरकार पर हमला कर रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वहां(पश्चिम बंगाल) सरकार को दायित्व मिला है जनता की सेवा करने का, ना की हिंसा फैलाने का। हिंसा नहीं होनी चाहिए। जहां से स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आए, उस राज्य को हिंसा के लिए जाना जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा राज्य सरकार के संरक्षण में हुई। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश ने सरकार की पोल खोल दी है। हम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने कहा कि क़ानून-व्यवस्था राज्य का अधिकार है अगर उसमें CBI आ जाएगी तो राज्य का अधिकार घट जाएगा। हम इसके ख़िलाफ हैं। मुझे लगता है कि राज्य सरकार इस पर सोच-विचार करेगी और इसके ख़िलाफ अपील भी करेगी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता