बग्गा की गिरफ़्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर, यह पंजाब में सत्ताधारी दल की मानसिकता को दिखाता है

By अंकित सिंह | May 07, 2022

पंजाबी पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति लगातार जारी है। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बड़ा बयान सामने आ गया है। अनुराग ठाकुर ने बका की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो पंजाब पुलिस ने किया वो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी दूसरे राज्य में जाकर क़ानून की धज्जियां उड़ाना। क़ानून को बनाए रखने के लिए पुलिस को रखा जाता है न की किसी के बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करने के लिए। 

इसे भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद घर लौटे बग्गा, बोले- पंजाब पुलिस ने अवैध तरीके से किया था अपहरण

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है। उच्च न्यायालय ने मामले में कार्यवाही मंगलवार, 10 मई तक के लिए स्थगित कर दी है। शनिवार को इस अहम सुनवाई में हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ओर से एफिडेविट दाखिल करके पूरे मामले पर अपना जवाब देना था। सुनवाई के दौरान पंजाब एडवोकेट जनरल समेत दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का