पंजाब को लेकर बोले अनुराग ठाकुर- सत्ता आती-जाती रहती है, सुरक्षा महत्वपूर्ण है

By अंकित सिंह | May 14, 2022

पंजाब में हाल में हुए घटनाओं को लेकर राजनीति तेज होते दिखाई दे रही है। इन सब के बीच आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन पंजाब जैसे राज्य की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या पंजाब में आशांति देश के हित में है? क्या पंजाब जैसे राज्य में हिंदू, सिख भाईयों के बीच में तनाव पैदा करना किसी के हित में है? यह नहीं होना चाहिए। पंजाब ने 2 दशक शांति के देखे हैं। सत्ता आती, जाती है। सत्ता महत्वपूर्ण नहीं। सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को निकाला गया बाहर, अफरा-तफरी का माहौल

शेखावत ने कहा था कि अभी तो 2 महीने ही हुए है, पंजाब बारूद के ढ़ेर पर बैठा है। इसके लिए निश्चित रुप से भगवंत मान की सरकार को कठोरता के साथ ऐसी ताकतों को खोजने की और सबके साथ मिलकर इसपर काम करने की ज़रूरत है। अनुराग ठाकुर और गजेंद्र शेखावत के इस बयान को पंजाब में हाल में हुए घटनाओं से जोड़कर देखा जा सकता है। हाल में ही पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस में हमला किया गया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले दो गुटों में झड़प की भी खबर आई थी और खालिस्तान के नारे लगे थे।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं