पाकिस्तान की धमकी के बाद आया अनुराग ठाकुर का बयान, बोले- भारत में भव्य तरीके से होगा 2023 के वर्ल्ड कप का आयोजन

By अंकित सिंह | Oct 20, 2022

बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक बयान को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान में 2023 में एशिया कप का आयोजन होना है। लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह कह दिया कि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और किसी न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप खेला जाएगा। अब इसी के बाद पाकिस्तान बवाल शुरू कर चुका है। पाकिस्तान ने तो अगले साल एक दिवसीय वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की बात कह दी है। ऐसे में आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी यह सवाल पूछा गया। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में ही होगा और भव्य और ऐतिहासिक तरीके से होगा। आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर फिलहाल मोदी सरकार में खेल मंत्री हैं। इसके अलावा वह बीसीसीआई अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव भी रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: जय शाह के बयान पर कम नहीं हो रही पाकिस्तान की बौखलाहट, आपात बैठक की मांग, कहा- हो सकता है विभाजन

क्रिकेट समुदायों को ‘विभाजित’ कर सकता है जय शाह का बयान

जय शाह ने बयान दिया है कि भारत अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर पाएगा। भारत महाद्वीपीय टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेलना पसंद करेगा और पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। पहली प्रतिक्रिया देते हुए पीसीबी ने कहा कि इस तरह के बयान एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित कर सकते हैं और 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को भी प्रभावित कर सकते हैं। पीसीबी को अब तक एसीसी अध्यक्ष के बयान पर एसीसी की ओर से कोई आधिकारिक संवाद या स्पष्टीकरण नहीं मिला है। पीसीबी ने अब एशियाई क्रिकेट परिषद से आग्रह किया है कि वह महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा के लिए व्यावहारिक रूप से जितना जल्दी संभाव हो अपने बोर्ड की आपात बैठक बुलाए। 

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के