क्या अनुष्का शर्मा सच में हैं प्रेग्नेंट? सवाल से भड़की एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए यह साल बेहद ही शानदार रहा, सबसे पहले विराट कोहली संग शादी के बंधन में बंधी और फिर फिल्म सुई-धागा को बॉक्स ऑफिस पर आपार सफलता मिली। अनुष्का शर्मा अब दिसंबर में फिल्म ' जीरो' आने वाली हैं, जिसमें वो शाहरुख और कैटरीना के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। ये तो थे इस साल अनुष्का शर्मा के बुलंदियों के तारें दूसरी तरफ आज कल अनुष्का शर्मा को लेकर एक चर्चा जोर-शोर से गलियारों में फैली हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट है। हालं ही में दीपिका और रणवीर की शादी मुंबई में रिसेप्शन हुआ जिसमें अनुष्का शिरकत की। इसके बाद से ही ये खबर आग की तरफ फैल गई की अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट है। ये खबर जब अनुष्का के कानों में पड़ी तो देखिए उन्होंने क्या कहा-

यह भी पढ़ें- क्या अनुष्का की तरह सेट पर जल्द लौट पाएंगी दीपिका और प्रियंका

अनुष्का शर्मा ने कहा की यह बात सिर्फ एक अफवाह है। लोग कुछ भी बोलते और भी कहते है। ये दुनिया की ऐसी चीज है जिसे हम कभी भी नहीं छुपा सकते। एक बार को आप-अपनी  शादी छुपा सकते है, लेकिन प्रेगनेन्सी नहीं। 

यह भी पढ़ें- यहां जानें प्रियंका- निक की शादी की हर वो बात जिसकी वजह से हुई वेडिंग खास 

 

अनुष्का शर्मा ने आगे कहा की जो लोग ऐसी खबरें फैला रहे है वो चार- छह महीने के बाद बेवकूफ कहलाएंगे, क्योंकि ऐसा कुछ है ही नहीं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने कहा ऐसी खबरो का सामना कई बार एक एक्ट्रेस को करना पड़ता है। लेकिन मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता,  क्योंकि लोग बे-मतलब कुछ भी कहने लग जाते हैं। अनुष्का ने कहा कि मुझे तो इन बातों पर हंसी आती है, अभी मैं अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हूं, और न हीं मैनें अभी इस बारे में कुछ सोचा है। 

 

बता दें कि अनुष्का शर्मा  निर्देशक आनंद एल राय कि फिल्म ' जीरो ' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा एक विकलांग व्यक्ति का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे। 

 

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly Elections 2024: हिंजली सीट पर CM पटनायक को BJP और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की जर्सी आई सामने, नए कलेवर के साथ नजर आएगी रोहित ब्रिगेड

इंग्लैंड में बढ़ती फिलिस्तीन समर्थक भावनाएं, चुनाव में जीत के बाद मुस्लिम काउंसलर ने लगाए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे

Smartphones Launch : मई में रिलीज होने जा रहे है ये स्मार्टफोन, जानें पूरी डिटेल्स