चकदा एक्सप्रेस के लिए कड़ी धूप में पसीना बहा रही हैं अनुष्का शर्मा, क्रिकेट प्रैक्टिस का वीडियो किया शेयर

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 13, 2022

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को आपने क्रिकेट के मैदान में पति विराट के लिए चीयर करते तो खूब देखा होगा लेकिन अब अनुष्का खुद भी क्रिकेटर बनने की तैयारियां कर रही हैं। अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। वह फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और अब इसी फिल्म में क्रिकेटर का रोल अदा करने के लिए अनुष्का शर्मा दिन-रात मैदान में प्रैक्टिस कर रही हैं और पसीना बहा रही हैं।

अनुष्का ने साझा किया वीडियो

अनुष्का शर्मा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा गेट स्वेट गो। चकदा एक्सप्रेस की तैयारियां मुश्किल होती जा रही हैं और इंटेंस होती जा रही है। जैसे हम दिन गिन रहे हैं। अनुष्का के इस वीडियो को 500,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अनुष्का शर्मा का यह ट्रेनिंग वाला वीडियो देखने के बाद फैंस विराट कोहली ने चुटकी ली है। कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो नेटीजंस का कहना है कि अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ट्रेनिंग दे रहे हैं और ऐसे में अनुष्का इस किरदार को खूब प्रशिक्षण के साथ उकेरेंगी।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा आखरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म हीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ की लीड रोल में थीं। जीरो के बाद अनुष्का ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। वह फिल्में और वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं। उन्होंने वेब सीरीज पाताल लोक और फिल्म बुलबुल प्रोड्यूस की है। अनुष्का की वापसी का भर कोई इंतजार कर रहा है। आपको बता दें फिल्म चकदा एक्सप्रेस का टीजर रिलीज हो चुका है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी