विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने पति के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के 33वें जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर साहस, ईमानदारी और मजबूत इरादों की प्रशंसा करते हुए विराट को एक अद्भुत व्यक्ति बताया। अभिनेत्री ने कहा कि स्टार खिलाड़ी में मुश्किल दौर से खुद को बाहर निकाल लाने की बेजोड़ क्षमता है। अनुष्का और विराटदिसंबर 2017 में एक निजी पारिवारिक समारोह मेंविवाह बंधन में बंधे।

इसे भी पढ़ें: बुरी आत्मा का साया हटाने के नाम पर लूटने वाला ठग गिरफ्तार, 301 ग्राम सोना बरामद

अनुष्का ने विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, मुझे पता है कि हम इस तरह से सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बात करने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चिल्लाकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैंऔर वो लोग कितने सौभाग्यशाली हैं जो जोकि सच में आपको जानते हैं। मेरी जिंदगी में सब कुछ शानदार और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद, ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस!। विराट ने अनुष्का के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें अपने जीवन में पाकर आभारी हैं। विराट ने लिखा, आप मेरी ताकत हो। आप मेरी मार्गदर्शक शक्ति हो। प्रिय हम दोनों के साथ के लिए मैं हर दिन ईश्वर का आभार प्रकट करता हूं, मैं आपसे बहुत प्रेम करता हूं। ” अनुष्का के अलावा सैंकड़ों प्रशंसकों और क्रिकेट व फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने विराट को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर