‘‘पाताल लोक’’ पर विवाद के बाद पहली बार सामने आया अनुष्का शर्मा का बयान, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा?

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2020

मिर्जापुर की तर्ज पर इस बार अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है वेब सीरीज पाताल लोक। इस सीरीज को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूज किया हैं। बिना किसी बड़े चेहरे को लेकर बनाई गयी बेव सीरीज पाताललोक बड़े ही दिनों बाद एक अच्छा और नया कन्टेंट लेकर आयी हैं। पाताल लोक का मतलब किसी दूसरी दुनिया से नहीं है बल्कि इस धरती से हैं। वेब सीरीज में एक लीड रोल प्ले कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर का मानना है कि धरती पर तीन लोक हैं पहला है स्वर्ग लोक, जहां राजा महाराजा लोग रहते हैं, फिर है धरती लोक जहां पर इंसान रहते हैं और तीसरा हैं पाताल लोक जहां किड़े रहते हैं। इन तीनो लोक का संदर्भ फिल्म में वर्तमान में तीन अवस्थाओं में रह रहे लोगों से हैं।

इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने किया अपने धर्म का खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया किस भगवान की करती हैं पूजा?

अनुष्का ने अपने बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज़’ के माध्यम से अपने भाई कर्णेश के साथ इस शो का निर्माण किया है। अनुष्का का कहना है कि उनका विचार, किसी के बारे में कोई धारणा बनाए बिना नई कहानियों और प्रतिभाओं का समर्थन करना है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में हमेशा जोखिम उठाया है औरनिर्माता के रूप में थ्रिलर फिल्म ‘‘एनएच 10’’, हॉरर फिल्म ‘‘परी’’ और घोस्ट कॉमेडी ‘‘फिल्लौरी’’ और अब ‘‘पाताल लोक’’ जैसी अलग तरह की सीरीज का निर्माण किया है।’’

उन्होंने ईमेल के जरिये दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने अपने लिए एक करियर बनाया है और अपने लिए एक नाम बनाया है, जो प्रासंगिक है। मैं अब इस स्थिति का उपयोग करने में सक्षम होना चाहती हूं जो मैंने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी कड़ी मेहनत से बनाई है। अब मैं अलग ढंग की कहानियों, लोगों और प्रतिभाओं की मदद करने में सक्षम हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण बात..., हम लोगों को यह बताएं कि भारत में हम एक गैर-आलोचनात्मक ढंग से और सही मायने में रचनात्मक तरीके से अनूठी कहानियों को बताने में सक्षम हैं।’’ अनुष्का ने कहा कि निर्माता के रूप में, उनके और कर्णेश के पास कई परियोजनाएं हैं, जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘‘बुलबुल’’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर