Bihar Amit Shah Visit | 'कोई भी बिहार आने के लिए स्वतंत्र है', नीतीश कुमार ने अमित शाह की यात्रा पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

पटना। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बृहस्पतिवार को बिहार के लखीसराय की यात्रा से पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर कोई राज्य में आने के लिए स्वतंत्र है। पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद शाह का बिहार दौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी शीर्ष नेता की पहली यात्रा है। विपक्षी दलों के बैठक का मकसद अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने और पार्टी को हराने की रणनीति तैयार करना था। नीतीश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान वह समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री की पुरजोर वकालत के मामले में प्रश्न से साफ बचते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो रेल स्टेशन के निकट मिट्टी धंसने के मामले में निजी ठेकेदार, क्षेत्र अभियंता गिरफ्तार

शाह तीन महीने पहले बिहार आए थे। इसबीच शाह के आगमन से पहले सत्तारूढ़ महागठबंधन दलों के समर्थकों ने तथा भाजपा के समर्थकों ने हवाई अड्डे के निकट तथा पटना के अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं। विपक्षी दलों के पोस्टर में मणिपुर में हिंसा के लिए साथ ही केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग के दुरुपयोग के लिए भाजपा नेतृत्व की आलोचना की गई है। इसके विपरीत भाजपा समर्थकों के पोस्टर में विपक्षी दलों की एकता पर कटाक्ष किया गया है। पोस्टर युद्ध के बारे में पूछे जानेपर सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड)के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी का इन पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की परिकल्पना है और उन्होंने ही पोस्टर शहर में लगाए हैं।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी