Andhra Pradesh:: बारात से वापस आती बस नहर में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार तड़के बारात में शामिल सदस्यों को ले जा रही एक बस के नहर में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा