सिद्धू ने हाथापाई का वीडियो साझा कर AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह भगत सिंह की विचारधारा से परे है

By अनुराग गुप्ता | Apr 01, 2022

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह से मेल नहीं खा रही है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साधा करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी है। गनपॉइंट पर हत्याएं, कार चोरी, स्नैचिंग, गुंडागर्दी और कब्ज़ा... अनियंत्रित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं... यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से परे है।

कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा गया

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट और किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने सीधे-सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी, आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं की आपकी जान को ख़तरा है, पंजाबियों की जान की भी फ़िक्र करें ? अगर दिल्ली में ऐसा होता है तो आप इसे बर्बरता कहते हैं। देखिए पंजाब में क्या हो रहा है... सनौर में एक और कांग्रेस कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। कानून-व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर है !!

इसे भी पढ़ें: पंजाब: कपास के मुआवजे के लिए पहुंचे किसान, तहसीलदार को बनाया बंधक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गौरतलब है कि भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खट्कड़ कलां में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हुए थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव गंवाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और भगवंत मान की तारीफ की थी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े