'अपनी पार्टी' भाजपा की 'बी टीम' नहीं, बुखारी ने खुद को बताया वंशवाद की राजनीति के विरूद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ कहा जाता रहा है लेकिन वास्तव में ये पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस थीं जिन्होंने पूर्व में भाजपा के साथ हाथ मिलाया था। बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि ‘अपनी पार्टी’ वंशवाद की उस राजनीति के विरुद्ध है जो पीडीपी करती है। बुखारी ने कहा कि पीडीपी सईद खानदान की पार्टी है, नेशनल कॉन्फ्रेंस अब्दुल्ला परिवार की पार्टी है और कांग्रेस पर नेहरू-गांधी परिवार का कब्जा है। 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी