अपोलो टायर्स ने फैलाया अपना कारोबार, अमेरिका और कनाडा में बस टायर खंड में प्रवेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

नयी दिल्ली। अपोलो टायर्स ने बुधवार को अमेरिका और कनाडा के बाजारों में ट्रक और बस टायर खंड में अपने प्रवेश की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा, वाणिज्यिक वाहन रेंज को अपोलो ब्रांड के तहत पेश किया गया है, हालांकि पीवी (यात्री वाहन) रेंज को प्रीमियम यूरोपीय ब्रांड, व्रेडेस्टीन के तहत पिछले सितंबर में बाजार में पेश किया गया था। उत्तर अमेरिकी रेंज के ट्रक और बस टायर का उत्पादन भारत के चेन्नई और हंगरी स्थित विनिर्माण इकाइयों में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सार्वजनिक पेशकश के जरिए जुटाया गया धन वित्त वर्ष 2020-21 में दोगुना हुआ

अपोलो टायर्स के सहायक उपाध्यक्ष (अमेरिका) अभिषेक बिष्ट ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर वाणिज्यिक वाहन टायर विनिर्माण और वितरण के दशकों के अनुभव के बाद उत्तरी अमेरिकी बाजार में प्रवेश किया है। हम बाजार में अधिक आकर्षक कीमत और उद्योग में सेवा तथा समर्थन के नए मानक स्थापित करते हए तुरंत अपनी छाप छोड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान, अपने डीलरों को अपने वाणिज्यिक ग्राहक को सर्वश्रेष्ठ मूल्य, सेवा और समर्थन देकर सशक्त बनाने पर है।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत