कोरोना वायरस प्रभाव: अपोलो टायर के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेतन में की कटौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

नयी दिल्ली। अपोलो टायर ने शुक्रवार को कहा कि उसके चेयरमैन ओंकार एस कंवर, उपाध्यक्ष नीरज कंवर और अन्य वरिष्ठ प्रबंधकों ने अपने वेतन में कटौती का निर्णय किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मांग में नरमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अपोलो टायर ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ओंकार एस कंवर और उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने इस परीक्षा के कठिन समय में अपने वेतन में 25 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।’’ इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तेजी से खराब हो रही बाजार की स्थिति को देखते हुए अपने वेतन में स्वेच्छा से 15 प्रतिशत कटौती का निर्णय किया है। 

कंपनी ने सूचना में कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरे वाहन उद्योग के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। ऐसी आशंका है कि अभी और बुरा दौर आना बाकी है। ओंकार एस कंवर ने कहा कि यह हमारे कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिये कठिन समय है...लेकिन एक परिवार के रूप में हम साथ मिलकर काम करेंगे और अपोलो टायर को इस कठिन हालात से निकालने और सही दिशा में ले जाने क लिये जो भी संभव होगा कदम उठाएंगे।

इसे भी देखें : Mata Vaishno Devi यात्रा रोकी गयी, Corona के कारण सब बंद होने से Kashmir परेशान  

प्रमुख खबरें

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A

Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर मिर्जापुर: द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

नेतन्याहू जिसे शर्म कहते थे, अब इजरायल में वही मुस्लिम शासन? मिट जाएगा इतिहास!

Shopian Police ने किया जेल से जुड़े Terror Funding मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार