APP ने बिजली मंत्रालय से गैस सब्सिडी योजना फिर से शुरू करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

नयी दिल्ली। बिजली उत्पादन संघ (एपीपी) ने सरकार से देश में गैस आधारित बिजली उत्पादन परियोजनाओं के पुनरुद्धार के लिए गैस सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। इसके अलावा निकाय ने बिजली क्षेत्र के लिए समर्पित गैस आवंटन या नीलामी और प्राकृतिक गैस को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के लिए भी कहा है, ताकि देश भर में एक समान पांच प्रतिशत कर को लागू किया जा सके। एपीपी ने बिजली मंत्री आर के सिंह को पिछले सप्ताह भेजे पत्र में संशोधित ई-आरएलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस खऱीदने के लिए सब्सिडी की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी) योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम