अपीलीय अदालत ने Trump के गुप्त धन मुकदमे में रोक के आदेश को बरकरार रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2024

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अपीलीय अदालत ने पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन दिए जाने संबंधी मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपाति डोनाल्ड ट्रंप पर गवाहों और अन्य लोगों के खिलाफ बयान देने पर लगाई गई रोक संबंधी आदेश मंगलवार को बरकरार रखा।

ट्रंप ने न्यूयॉर्क की अपीलीय अदालत से अनुरोध किया गया था कि गवाहों और अन्य लोगों के खिलाफ बयान देने के संबंध में उन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया या संशोधित किया जाए।

अदालत ने ट्रंप का यह अनुरोध खारिज कर दिया। यह प्रतिबंध उन्हें जूरी सदस्यों, गवाहों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से रोकता है।

प्रमुख खबरें

Rodri के विकल्प के रूप में Manchester City का मास्टरस्ट्रोक, Enzo Fernandez के लिए तोड़ा Transfer Record

RGPV का विभाजन और नाम बदलने पर MP Congress ने BJP सरकार पर साधा निशाना

BCI Chairman मनन मिश्रा पर Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कार्यकाल को बताया केवल Pro-Tem व्यवस्था

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा