खत्म हुआ इंतजार, इस दिन लॉन्च होगी iPhone 14 सीरीज, मिल सकते हैं 5 कलर ऑप्शन

By अनुराग गुप्ता | Aug 27, 2022

नयी दिल्ली। खत्म होगा इंतजार, सामने आएंगे एप्पल के नए फोन... जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। 7 सितंबर को एप्पल का इवेंट होने वाला है, जिसमें iPhone 14 और Apple Watch लॉन्च होने वाली है। आईफोन यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि तमाम कंपनियां साल में 10-12 मोबाइल फोन लॉन्च कर देती हैं लेकिन एप्पल सालाना एक सीरीज लॉन्च करता है और फिर मार्केट में आईफोन को टक्कर देने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: एप्पल ने अपने आईफोन, आईपैड और मैक में सुरक्षा खामी को लेकर किया आगाह 

डमी हुई लीक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन-14 प्रो मॉडल्स 5 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकते हैं। जिसमें ब्लू, पर्पल, स्टैंडर्ड गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर कलर शामिल हैं। इसके साथ ही आईफोन-13 की तुलना में आईफोन-14 की कीमतों में 15 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि मोबाइल फोन के स्पष्ट दाम तो आधिकारिक इवेंट के दौरान ही पता चलेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता