भारत में ऐपल का कारोबार अभी भी अवसरों के मुकाबले काफी कम है: टिम कुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

 न्यूयॉर्क। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी की भारत में बाजार हिस्सेदारी उपलब्ध अवसरों के मुकाबले काफी कम है, और वहां भविष्य में खुदरा स्टोरों को खोलना एक बड़ी पहल होगी। ऐपल ने 23 सितंबर को भारत में ऐपल स्टोर की ऑनलाइन शुरुआत की थी, जिसके जरिए पहली बार देश भर के ग्राहकों को सीधे उत्पादों की पूरी श्रृंखला और सेवाओं की पेशकश की गई।

इसे भी पढ़ें: भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य 5 साल कम कर 2025 किया

भारत उनमें से एक है, जहां हमारी हिस्सेदारी काफी कम है। एक साल पहले के मुकाबले हमने सुधार किया है। इस अवधि में हमारा कारोबार लगभग दोगुना हो गया। और हम इस बढ़ोतरी के बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐपल भारत में कई पहल कर रहा है। ‘‘उदाहरण के लिए, हमने वहां ऑनलाइन स्टोर खोला, और बीती तिमाही ऑनलाइन स्टोर की पहली पूर्ण तिमाही थी। इसकी एक शानदार प्रतिक्रिया मिली और इससे पिछली तिमाही के हमारे लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिली।’’ कुक ने आगे कहा विकसित बाजारों में भी वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र