हांगकांग के सुरक्षा कानून के तहत एप्पल डेली के संपादक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

हांगकांग। हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’के प्रधान संपादक और चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विदेशी ताकतों से साठगांठ करने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके कार्यालयों की तलाशी भी ली गई। हांगकांग पुलिस ने पहली बार लोकतंत्र समर्थक एक अखबार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की असीम शक्तियों का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने कहा कि उसके पास इस बारे में पुख्ता सबूत हैं कि एप्पल डेली द्वारा प्रकाशित 30 से अधिक आलेखों ने चीन और हांगकांगके खिलाफ प्रतिबंध लगाने की विदेशी ताकतों की साजिश में ‘अहम भूमिका’ निभाई। ये प्रतिबंध चीन के अर्ध स्वायत्त शहर में नागरिक अधिकारों को कथित तौर पर सीमित करने के बीजिंग के कदम के जवाब में लगाए गए हैं। एप्पल डेली अक्सर चीन और हांगकांग की सरकार की आलोचना शहर पर नियंत्रण सख्त करने को लेकर करता रहा है और 1997 मेंहुए करार से बीजिंग पर पीछे हटने का आरोप लगाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: पशुपति पारस को चुना गया लोजपा का नया अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

हांगकांग के सुरक्षा मंत्री जॉन ली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस एप्पल डेली कंपनी से जुडे लोगों और अन्य की भी जांच करेगी ताकि पता लगाया जा सके कि अपराध में कहीं उन्होंने भी तो मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि एप्पल डेली के संपादक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पत्रकारिता से जुड़ा नहीं है। हांगकांग पत्रकार संघ के अध्यक्ष क्रिस येउंग ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गिरफ्तारी और एप्पल डेली पर छापेमारी का समाज पर दूरगामी असर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का इस्तेमाल मीडियाके अधिकारियों और पत्रकारों को दंडित करने के औजार के तौर पर किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार