आज iPhone 15 लॉन्च होगा, Apple Event में बस कुछ घंटे शेष, जानें यहां पूरी डिटेल्स

By Kusum | Sep 12, 2023

दुनियाभर के एप्पल के फैंस का इंतजार आज 12 सितंबर को खत्म होने वाला है। एप्पल के 'वंडरलस्ट' कार्यक्रम के लिए फैंस तैयार हैं। क्योंकि, इस इवेंट में एप्पल अपने नए टेक्नोलॉजी से लैस गैजेट्स लॉन्च करेगा। एप्पल आइफोन-15 सिरीज, स्मार्ट वॉच-9 सिरीज समेत कई डिवाइस और अपडेट्स जारी होने की संभावना जताई जा रही है। 


इवेंट का आयोजन कहां होगा?

दरअसल, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार एप्पल हर साल सितंबरमहीने में वार्षिक इवेंट का आयोजन करती है। जिसमें नए गैजेट्स को ग्राहकों के लिए पेश करती है। इस बार ये इवेंट 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ऐप्पल ऑफिस के स्टीब जॉब्स थिएटर में होने वाला है। 


लाइव इवेंट कब और कहां देखें?

एप्पल के वंडरल्सट इवेंट का आयोजन भारतीय समयानुसार 12 सितंबर की रात 10.30 बजे शुरू होगा। जो करीब 1.30 घंटे तक चल सकता है। दर्शक एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, Apple.com और Apple TV App सहित कई प्लेटफॉर्मों पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। इस यूट्यूब लिंक पर आप इवेंट का लुत्फ उठा सकते हैं- https://www.youtube.com/watch?v=ZiP1l7jlIIA


ये डिवाइस हो सकती हैं लॉन्च

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि एप्पल दो नए वॉच मॉडल की घोषणा करेगा। हार्डकोर फिटनेस लवर्स को टारगेट करते हुए एप्पल दूसरी पीढ़ी की ऐप्पल वॉच अल्ट्रा में एक मॉर्डन प्रोसेसर दे सकता है। इसके अलावा स्मार्ट वॉच सीरीज-9 भी आने वाली है। जिसमें डिस्प्ले के साथ-साथ प्रोसेसर में सुधार देखने को मिल सकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi: धुंध के कारण 61 उड़ानें रद्द, 400 से अधिक में हुई देरी, लियोनेल मेस्सी भी हुए लेट

Arjun Rampal ने 6 साल साथ रहने के बाद Gabriella Demetriades से सगाई की, जानें दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई

इजराइल और सऊदी के बीच बसा छोटा सा देश, भारत के लिए क्यों अहम है PM Modi का Jordan दौरा?

सर्दियों में घर पर बनाएं लसूनी मेथी नान की परफेक्ट रेसिपी, मेहमान खाकर खुश हो जाएंगे