UPSC NDA 2024: NDA 1 के लिए शुरू हुआ एप्लीकेशन प्रोसेस, 9 जनवरी है आवेदन की लास्ट डेट

By अनन्या मिश्रा | Jan 04, 2024

भारतीय सेना में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि UPSC ने NDA 1 एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। ऐसे में जो भी य़ुवा एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वह UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जनवरी 2024 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Government Jobs: सरकारी नौकरी के लिए मैनेजर और डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर करें आवेदन, 4 जनवरी है लास्ट डेट

जानिए कैसे भरे एप्लीकेशन फॉर्म

एनडीए 1 के आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट के लिंक पर क्लिक करें।

अब मांगी कई जरूरी जानकारी भरें और खुद को रजिस्टर करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

आगे की जरूरत के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी रख लें।

कई पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि UPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एनडीए 1 परीक्षा के जरिए 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। यह पद एयरफोर्स, इंडियन आर्मी और नेवल एकेडमी के लिए हैं। वहीं जिन कैंडिडेट्स ने मैथ्स सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास की है। वह एनडीए 1 परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य हैं। वहीं आवेदन करने वाले युवाओं को आयु सीमा का भी खास ध्यान रखना होगा।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल