बालों की सुंदरता के लिए गर्मियों में लगाएं अनार के ये हेयर मास्क, हेयर्स होंगे मजबूत

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 10, 2024

गर्मियों में स्किन के साथ-साथ बालों की केयर करना भी बहुत जरुरी है। गर्मी में आमतौर पर बाल डैमेज होने के साथ कई बार पसीने के कारण हेयरफॉल भी काफी बढ़ जाता हैं। गर्मी में लोग इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान होने के साथ कई बार मन मुताबिक परिणाम भी नहीं मिलता हैं। वहीं, आप इस भीषण गर्मी में बालों की केयर के लिए अनार से बने ये हेयर पैक लगा सकते हैं। अनार में पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत बनाने के लिए साथ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता हैं। अनार के हेयर पैक लगाने से बालों की शाइन बढ़ाने के साथ बाल मजबूत होंगे। आइए जानते हैं गर्मी में बालों की केयर करने के लिए अनार के हेयर पैक कैसे बनाएं।

सामग्री

-7 से 8 चम्मच - अनार

- 2 चम्मच - दही

बनाने का तरीका

-सबसे पहले आप सभी चीजों को ब्लेंडर में चलाकर हल्का सा चलाएं। 

-अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगाएं।

- इसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये  हेयर पैक बालों को पोषण देने के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखता है।

अनार और शहद का हेयर पैक

सामग्री

- 1 चम्मच - शहद

- 4 से 5 चम्मच - अनार का रस

बनाने का तरीका

-अनार और शहद का हेयर पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें।

- अब इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से लगा लें। यह हेयर मास्क बालों को ड्राई बनाने से रोकता है और हेयरफॉल भी रोकता हैं। ये हेयर पैक बालों में शाइन भी लाता है।

अनार और जैतून के तेल का हेयर पैक

सामग्री

- 1/4 कप- अनार का रस 

- 1 चम्मच - जैतून का तेल

- 1/2 कप पानी

बनाने का तरीका

- इसे बनाने के लिए सभी चीजों का अच्छे से मिला लें। 

- अब इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए रखें।

- उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये हेयर पैक बालों को अंदरुनी रुप से पोषण देता है और ग्रोथ को भी बढ़ाता है। 

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम