How To Get Fair Skin: गोरी रंगत के लिए फेस पर अप्लाई करें टमाटर आइस क्यूब, जानें बनाने का तरीका

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2024

महिलाओं की त्वचा या फिर फेस लगातार धूप में रहने की वजह से डल नजर आने लगता है। रोजाना बाहर निकलने वाली महिलाओं को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को टैनिंग और डलनेस की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसका कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है। 

इसे भी पढ़ें: Skin care Tips: पसीने की बदबू को दूर करने के लिए करते हैं डियोड्रेंट का इस्तेमाल, तो पहले जान लें ये नुकसान

टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की सामग्री

टमाटर- 2

शहद- 1 चम्मच

पानी- आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाएं टमाटर आइस क्यूब्स

सबसे पहले 2 पके हुए टमाटर को धोकर काट लें।

फिर इनको मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।

अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।

इसके बाद इसको अच्छे से मिक्स कर लें।

फिर स्किन पर पिंपल्स या स्कार्स हैं, तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी मिला सकती हैं।

अब इस मिक्सचर को एक आइस क्यूब ट्रे में डाल दें।

इसके बाद 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर कर लें।

स्किन वाइटनिंग के लिए टमाटर आइस क्यू्ब्स बनकर तैयार हो चुका है।

ऐसे अप्लाई करें टमाटर आइस क्यूब्स

टमाटर के आइस क्यूब लगाने से पहले फेस को साफ पानी से धो लें।

फिर एक क्यूब्स को अपने फेस पर लगाएं और चेहरे पर मसाज करें।

इसके बाद करीब 10 मिनट तक लगाकर रखें।

फिर साधारण पानी से चेहरे को फेसवॉश कर लें।

अच्छे रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 1-2 बार इस क्यूब का इस्तेमाल करें। 

प्रमुख खबरें

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश

सहारनपुर PNB Fake Currency मामले में NIA ने नीतू को किया गिरफ्तार

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा