Glycerin Side Effects: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना पड़ सकता है भारी, इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें पैच टेस्ट

By अनन्या मिश्रा | Jan 28, 2025

ग्लिसरीन हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यह त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अधिकतर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं। ग्लिसरीन एंटी-एजिंग के तौर पर काम करती है। इससे मुंहासे कम होते हैं और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं। लेकिन ग्लिसरीन के तमाम सारे फायदों के साथ कई नुकसान भी होते हैं। कई बार इसके इस्तेमाल से जलन, एलर्जी और सूजन आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्लिसरीन लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

त्वचा का लाल होना

कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है, तो त्वचा लाल होने लगती है। ऐसे में आपको अगर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है या फिर एलर्जी है, तो आपको फेस पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में ग्लिसरीन लगाने से त्वचा लाल हो सकती है। इसलिए जब फेस पर पिंपल्स हों, तो आपको फेस पर ग्लिसरीन नहीं लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Men Winter Skin Care: सर्दियों में पुरुष भी पा सकेंगे ग्लोइंग स्किन, जरूर फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

चेहरे पर चकत्ते होना

त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से कई बार फेस पर चकत्ते की समस्या हो सकती है। कई बार ग्लिसरीन लगाने से पिंपल्स की समस्या हो जाती है। या फिर दाने का खतरा बढ़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा हाथ पर पैच टेस्ट करके जरूर देखें।

सूजन की समस्या

बता दें कि त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से सूजन की समस्या हो सकती है। कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर सूजन ला सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान