क्या वाकई विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है? स्किन को सॉफ्ट बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 12, 2024

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम सभी कई तरीके अपनाते हैं लेकिन उससे कुछ नहीं होता। स्किन में चमक लाने के लिए लोग पर्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं। हालांकि, विटामिन ई कैप्सूल लगाने से आपके चेहरे की त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है। इसके उपयोग से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर कितनी देर लगाना चाहिए, चलिए आपको बताते हैं।

अच्छे परिणाम के लिए रातभर के लिए विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल रात को करने से ऑयल त्वचा में अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाता है। आप इसको 15 से 20 मिनट के लिए दिन में भी फेस पर लगा सकते हैं।

रोज चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं क्या?

विटामिन ई कैप्सूल में कई फायदे होते हैं। हां, आप इसे रोजाना विटामिन ई कैप्सूल के अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। लेकिन इसकी अधिक मात्रा न लगाएं।

चेहरे पर चमक लाए

त्वचा को ग्लोइंग व सॉफ्ट बनाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को नेचुरली चमकदार बनाता है।

जलन से आराम

चेहरे की त्वचा में अक्सर जलन को ठीक करने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जलन से आराम मिलता हैं।

एंटी-एजिंग

चेहरे की त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए विटामिन ई कैप्सूल मददगार हो सकता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

स्किन को सॉफ्ट बनाए

विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर लगाने से त्वचा का रुखापन दूर होता है और वह सॉफ्ट होती है। इसमें मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं।

इस तरह से चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाएं?

विटामिन ई कैप्सूल को चेहरे पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसमें कुछ चीजों के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। जैसे- कोकोनट ऑयल, दही, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल, गुलाबजल इत्यादि।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी