भाजपा की आंतरिक कलह के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी आंतरिक खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है। इस बीच, दिल्ली के लोग लंबे समय तक बिजली गुल रहने से परेशान हैं। कक्कड़ ने कहा, भाजपा की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा दिल्ली के लोगों को क्यों भुगतना चाहिए?

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए गए थे। भाजपा ने 48 और ‘आप’ ने 22 सीट जीती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी के कारण पार्टी अगले मुख्यमंत्री पर सहमति नहीं बना पा रही है।

आप प्रवक्ता ने कहा, उनके नेता छोटे-छोटे समूहों में बैठक कर रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि नेतृत्व कौन करेगा। वे आपस में लड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कक्कड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी हार के बावजूद आप, सदस्यों के साथ सक्रियता से बातचीत कर रही है और अपनी रणनीति की समीक्षा कर रही है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश